फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three SDMs and eight Naib Tehsildars got new posting in the district

जिले में तीन एसडीएम व आठ नायब तहसीलदारों को मिली नई तैनाती

Sat, 02 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three SDMs and eight Naib Tehsildars got new posting in the district
आजमगढ़। शासन का तबादला एक्सप्रेस पूरी रफ्तार से चल रहा है। इस बीच जिले में कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी बदल गए। एक नजर देखा जाए तो जिले को तीन नए एसडीएम व आठ नायब तहसीलदार मिले हैं। वहीं पीडी, डीडीओ और डीसी एनआरएलएम का भी तबादला हो गया है। जानकारी मुताबिक जिले को तीन नए एसडीएम और आठ नायब तहसीलदार मिले हैं। जिला मुख्यालय पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीएम विशाल भारद्वाज ने इनकी तहसीलवार तैनाती सुनिश्चित कर दी है। एसडीएम (न्यायिक) सगड़ी अभय कुमार सिंह की तैनाती एसडीएम (न्यायिक) सदर के पद पर हुई है, जबकि नवागत एसडीएम संतराज एसडीएम (न्यायिक) सगड़ी, एसडीएम (न्यायिक) लालगंज विमल कुमार दूबे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम पर तैनात किए गए हैं। नवागत एसडीएम नरेंद्र कुमार गंगवार एसडीएम (न्यायिक) लालगंज और कुंदन राजकपूर को एसडीएम (न्यायिक) फूलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। उधर, आठ नए नायब तहसीलदारों में कुमारी वंदना वर्मा और नीरज कुमार त्रिपाठी तहसील सदर, रामजीत व माधवेंद्र प्रताप सिंह तहसील सगड़ी, शिवशंकर पटेल तहसील बूढ़नपुर, आदर्श सिंह तहसील निजामाबाद, वीरेंद्र कुमार तहसील मार्टीनगंज और हरिशंकर दूबे तहसील लालगंज में तैनात किए गए हैं। स्थानांतरण प्रक्रिया के बीच तीन अधिकारियों का गैर जिले में स्थानांतरण हुआ है। वहीं जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय का स्थानांतरण इसी पद पर देवरिया, जबकि इनके स्थान पर उपायुक्त स्वत: रोजगार बहराइच की तैनाती की गई है। परियोजना निदेशक डीआरडीए केके सिंह का स्थानांतरण इसी पद पर कानपुर हुआ है। वहीं, उपायुक्त स्वत: रोजगार मिथिलेश तिवारी का तबादला इसी पद पर महोबा जिले के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed