फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three prize money of 50-50 thousand arrested

Azamgarh News: 50-50 हजार के तीन इनामी गिरफ्तार

Fri, 01 Sep 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Three prize money of 50-50 thousand arrested
यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार को 50-50 हजार के इनामी तीन अपराधियों को महाराष्ट्र के थाणे जिले से गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ मेंहनगर थाने में मुकदमा पंजीकृत था। काफी दिनों से पुलिस को इनकी तलाश थी। इनके पास से मोबाइल, आधारकार्ड व कुछ रुपये बरामद हुए हैं। ट्रांजिट रिमांड पर तीनों को एसटीएफ लाने की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन

यूपी एसटीएफ वाराणसी यूनिट के निरीक्षक अमित श्रीवास्तव व अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मेंहनगर थाने में हत्या वह अन्य मुकदमों में अनिल यादव, दिनेश यादव व बेलास यादव निवासी मालपार थाना मेंहनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इन पर पुलिस ने 50-50 हजार का इनाम भी घोषित किया है।एसटीएफ इनकी तलाश में जुटी थी। इनकी लोकेशन महाराष्ट्र प्रांत के थाणे में मिली। जिस पर टीम थाणे गई। मुखबिर की सूचना पर टीम ने ठाकुर माल के पास बस स्टॉप काशीमीरा से तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार बेलास यादव ने बताया कि अवधेश से भूमि विवाद चल रहा था। बेलास के बड़े भाई मारकंडेय यादव की अवधेश आदि ने 2001 में हत्या कर दी थी। मारकंडेय यादव की हत्या का बदला लेने के लिए उसके पुत्र सतीश ने बेलासा यादव, अनिल यादव व दिनेश यादव की मदद से अवधेश यादव की 2019 में हत्या कर दिया। इसी मामले में तीनों वांछित चल रहे थे। तीनों को ट्रांजिट रिमांड पर लाने की कवायद में टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed