{"_id":"63f7b934c7941bda8400ebf4","slug":"three-prize-crooks-injured-in-encounter-two-arrested-azamgarh-news-c-20-1-76320-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मुठभेड़ में तीन इनामिया बदमाश घायल, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मुठभेड़ में तीन इनामिया बदमाश घायल, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ में बृहस्पतिवार को 25 हजार के दो इनामी समेत तीन बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि चौथा चकमा देकर फरार हो गया। मुठभेड़ शहर व फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई। इस दौरान पुलिस ने स्कार्पियो, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए।एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस तड़के तीन बजे हाफिजपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एसओ सिधारी ने सूचना दी कि बाइक सवार दो बदमाश पुलिस टीम पर फायर कर बैठौली से हाफिजपुर की तरफ भाग रहे हैं। जिस पर शहर कोतवाली पुलिस हाफिजपुर से बैठौली की तरफ रवाना हो गई। रास्ते में बद्दोपुर के पास बाइक सवार दो बदमाश आते हुए दिखायी दिए। पुलिस को देखते ही दोनों यू टर्न लेकर भागने लगे। पीछे से सिधारी पुलिस भी आ रही थी। जिस पर बदमाशों पगडंडी के रास्ते गागने लगे। इसी दौरान पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो गोली दोनों बदमाशों के पैरों में लगी और वह गिर पड़े। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मो. अकील उर्फ आकिब व शकील उर्फ भीमा निवासी नत्थूपुर थाना कोतवाली जीयनपुर बताया। अकील पर 25 हजार का इनाम है। पुलिस ने मौके से दो तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद की। मो. अकील पर नौ तो शकील पर आठ मुकदमें दर्ज हैं।
वहीं चंद घंटों के अंतर पर फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में सुबह 10 बजे दूसरी मुठभेड़ हो गई। मुखबिर की सूचना पर फूलपुर कोतवाली पुलिस ने मुड़ियार बाग में स्कार्पियो सवार बदमाशों को घेरा तो वह गाड़ी किनारे खड़ी कर पुलिस टीम पर फायर करने लगे। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसकी पहचान वाकिफ निवासी नियाउज थाना कोतवाली फूलपुर के रुप में की गई। इस पर भी 25 हजार का ईनाम घोषित था। फरार बदमाश की पहचान हाशिम निवासी नटबस्ती थाना कोतवाली जीयनपुर के रुप में हुई। यहां से पुलिस ने स्कार्पियो, तमंचा व कारतूस बरामद किया। वाकिफ को भी पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इस पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।