{"_id":"66e1d4a78c7a4d71b503b8d6","slug":"three-people-including-two-women-died-due-to-snake-bite-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-120473-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सर्पदंश से दो महिलाओं समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सर्पदंश से दो महिलाओं समेत तीन की मौत
विज्ञापन
बलरामपुर। मेंहनाजपुर, कप्तानगंज और मेंहनगर थाना क्षेत्र में सर्प दंश से एक युवक और दो महिलाओं की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के करसड़ा गांव निवासी रामचंद्र राजभर (32) पुत्र मनिक राज सोमवार की रात करीब 11 बजे खाना खाकर मड़ई में सोने चले गए। बिस्तर पर सोए थे तभी सर्प ने डंस लिया। हालत गंभीर देखते ही परिजन लालगंज अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने हाॅयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन जौनपुर स्थित जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान मंगलवार की भोर में करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। मृतक दो पुत्र का पिता था।
वहीं मेंहनगर थाना क्षेत्र के तिलमापुर गांव निवासी पूनम देवी (31) पत्नी धमेंद्र मंगलवार को दिन में 11 बजे घर में गोबर की पोताई कर रही थी। तभी बाएं पैर में सर्प ने डंस लिया। हालत गंभीर देखते ही परिजन सिधारी स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल ले आए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका को तीन पुत्र एक पुत्री है।
विज्ञापन
वहीं बदायूं जिले के कादर चौक जलालपुर गांव निवासी कविता (23) पत्नी नितिन मंगलवार की दोपहर दो बजे अपने मायके मोलनापुर कप्तानगंज पिता गणेश के घर पर थी। तभी सर्प ने डंस लिया। हालत गंभीर देखते ही परिजन जिला अस्पताल ले आ रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई। मृतका को एक पुत्री है।