फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three people died in two road accidents in Azamgarh

दर्दनाक हादसा: दाह संस्कार से लौटते समय ऑटो पलटने से दो की मौत, वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत

Sun, 15 Feb 2026 04:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 15 Feb 2026 04:53 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में दो हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। एक हादसा ऑटो पलटने से हुआ। वहीं दूसरा हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ। 

विज्ञापन
Three people died in two road accidents in Azamgarh
घटनास्थल पर मौजूद लोग व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले में दाह संस्कार से लौटते समय जीयनपुर थाना क्षेत्र के जमसर पेट्रोल पंप के सामने आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर रविवार को ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो की मौत हो गई और चालक सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
शहर के फरास टोला से ऑटो में सवार होकर कुछ लोग दाह संस्कार में शामिल होने के लिए मुक्तिधाम दोहरीघाट गए थे। वापस लौटते समय अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। हादसे में फरास टोला आजमगढ़ निवासी संदीप प्रजापति (30) और छेदी (55), जगदीश और सुभाष को गंभीर चोटें आईं। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने संदीप प्रजापति और छेदी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसे में सुनील, सुजीत, गुड्डू और अमन को हल्की चोटें आई थी। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन

 
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
रौनापार थाना क्षेत्र के रोशनगंज गांव निवासी 34 वर्षीय मनोज यादव शनिवार की देर शाम जीयनपुर से अपनी बाइक से घर आ रहे थे। सुदनीपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल मनोज को रौनापार बाजार स्थित निजी अस्पताल पर ले गए और परिजनों को सूचना दी। मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में बड़ा था जो जीयनपुर मार्केट में किसी दुकान पर कार्य करता था। मृतक की दो बच्चियां आस्था 11 व सृष्टि 08 वर्ष हैं। थानाध्यक्ष रौनापार मंतोष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed