फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three named in the firing case during the fight

मारपीट के दौरान फायरिंग मामले में तीन नामजद

Sun, 11 Oct 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Three named in the firing case during the fight
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कंजरा बाजार में शनिवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस दौरान एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया था। घायल को इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाबत घायल के भाई की तहरीर पर रविवार को तीन के खिलाफ नमजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मेघईखास व कंजरा दिलशादपुर गांव के दो गुटों में शनिवार की सुबह कहासुनी हुई थी। शाम में कंजरा बाजार में दोनों गुट आमने-सामने हो गए थे। एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के लोगों को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान दूसरे गुट की तरफ से तमंचे से फायरिंग कर दी गई। जिससे गोली लगने से 35 वर्षीय सोनू सिंह पुत्र भीम सिंह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाबत घायल सोनू सिंह के भाई विशाल उर्फ मोनू सिंह पुत्र भीम सिंह ने रविवार को थाने में तीन के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने शिवम सिंह पुत्र शिवानंद, अजय सिंह पुत्र अखिलेश सिंह व शिवनंद सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी कंजरा दिलशादपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed