फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three named accused in the murder of Prime Minister Manish Rai arrested

प्रधानपति मनीष राय हत्याकांड के तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Jan 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Three named accused in the murder of Prime Minister Manish Rai arrested
गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में प्रधानपति हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा गांव के प्रधानपति की हत्या में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार की सुबह अमिलिया तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड में नौ नामजद व दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज है। नौ नामजद लोगों में दो पहले से ही जेल में बंद है तो वहीं तीन को पुलिस ने पकड़ लिया है। चार नामजद व दो अज्ञात की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

अमौड़ा गांव की निवर्तमान प्रधान अर्चना राय के पति मनीष राय की सोमवार की रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में मृतक के पिता सुरेंद्र नाथ राय ने नौ नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। नामजद किए गए लोगों में कृष्णा राय, कौशल किशोर राय, चंदन राय, गुरु प्रसाद राय उर्फ बेचू राय, जयाप्रदा राय निवासी अमौड़ा, दीपक उर्फ उपेंद्र राय निवासी राजेपुर पसिका थाना बरदह, अभिषेक उर्फ बच्चा राय, चंद्रशेखर उर्फ घुरहु सरोज, राजेंद्र प्रजापति शामिल हैं। इसके अलावा दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है। नामजद लोगों में शामिल गुरु प्रसाद उर्फ बेचू राय व चंदन पूर्व में हुई मृतक मनीष राय के चाचा की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। बुधवार की सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस ने तीन हत्यारोपियों चंद्रशेखर उर्फ घुरहु सरोज, राजेंद्र प्रजापति व जयप्रदा राय पत्नी गुरुप्रसाद राय उर्फ बेचू राय को अमिलिया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। प्रधान पति हत्याकांड में अभी चार नामजद व दो अज्ञात हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर है, जिनकी जल्द गिरफ्तारी का पुलिस दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed