फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three killed including student, three injured in five different road accidents

पांच अलग-अलग सड़क दुर्घटना में छात्र समेत तीन की मौत तीन घायल

Tue, 14 Jun 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three killed including student, three injured in five different road accidents
आजमगढ़। जिले में रफ्तार का कहर तीन जिंदगियों पर भारी बीता। अलग-अलग जगहों पर बीते 24 घंटे में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए ग्रामीणों के सहयोग से मंडलीय चिकित्सालय भेज दिया। जिसमे एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के पूराकोदई गांव निवासी 35 वर्षीय संजय कुमार पुत्र बबलू के घर पर भांजी की गोद भराई का कार्यक्रम का आयोजन था। कुछ जरूरी सामान लेने के लिए संजय कुमार गांव के ही 45 वर्षीय दिनेश कुमार को साथ लेकर बाइक से जा रहे थे। वह जैसे ही वह सजनी गांव के पास पहुंचे कि सामने से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी क्रम में जौनपुर जनपद के सराय खाजा थाना क्षेत्र के बवरखा गांव निवासी 21 वर्षीय अभिषेक यादव पुत्र मंती प्रसाद रविवार को आजमगढ़ जनपद के बरहद में पेपर देने के लिए आया था। वह पेपर पेपर देकर शाम करीब 4.45 बजे कालेज से बाहर निकला तभी चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कंधरापुर थाना क्षेत्र के जमीन साती गांव निवासी 19 वर्षीय छवि प्रजापति पुत्र करिया रविवार को डीजल लेने के लिए साइकिल से बाजार जा रहा था। वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर बाजार के पास पहुंचा ही था कि ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार रानी की सराय थाना क्षेत्र के रोवां गांव निवासी कृष्णा (19) पुत्र प्रदुमन सोमवार की दोपहर बाइक से फरिहां जा रहे थे। वह निजामाबाद थाना क्षेत्र के बघौरा गांव के पास पहुंचा ही था कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं महाराजगंज थाना क्षेत्र के खोखर ज्योत सेखरनादिर गांव निवासी सोनू (22) रामसिगोर रविवार की शाम जहांगीरगंज से बाइक से घर आ रहे थे। वह महाराजगंज तिराहे के पास पहुंच थे कि चार पहिया वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सोनू का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed