फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three in Azamgarh one place in Ghazipur toll employees will be ready at the plaza from this morning

यूपी: आजमगढ़ में तीन, गाजीपुर में एक जगह लगेगा टोल, आज सुबह से प्लाजा पर मुस्तैद रहेंगे कर्मचारी

Sun, 01 May 2022 02:03 AM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़/गाजीपुर 
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़/गाजीपुर  Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 01 May 2022 02:03 AM IST
सार

लखनऊ से गाजीपुर तक 340.8 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आवागमन 16 नवंबर 2021 से शुरू हो गया है। लेकिन, अब तक टोल नहीं देना पड़ता था। अब रविवार से टोल लगेगा।

विज्ञापन
Three in Azamgarh one place in Ghazipur toll employees will be ready at the plaza from this morning
टोल प्लाजा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार से टोल टैक्स लगने लगेगा। इसके लिए आजमगढ़ और गाजीपुर में टोल प्लाजा पर देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। आजमगढ़ में तीन और गाजीपुर में एक जगह टोल लगेगा। यूपीडा के मीडिया सलाहकार के अनुसार, कर्मचारी टोल प्लाजा पर रविवार सुबह से मुस्तैद रहेंगे।

विज्ञापन


लखनऊ से गाजीपुर तक 340.8 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आवागमन 16 नवंबर 2021 से शुरू हो गया है। लेकिन, अब तक टोल नहीं देना पड़ता था। अब रविवार से टोल लगेगा। आजमगढ़ में तीन स्थानों फूलपुर तहसील के फुलवरिया, सगड़ी तहसील के सेहदा और सदर तहसील के सठियांव में टोल प्लाजा बनाया गया है। शनिवार को कर्मचारी तैयारियों को अंतिम रूप में देने में जुटे रहे। 
विज्ञापन


सेहदा टोल प्लाजा का निर्माण काफी पहले ही पूरा कर लिया गया था। इसलिए इसे शुरू करने के लिए तैयारी की जरूरत नहीं है। अन्य दो जगह शनिवार को कर्मचारी व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे। गाजीपुर में मरदह में स्थापित टोल प्लाजा पर एक दिन पहले तक तैयारियां जोर-शोर से चलती रहीं। मऊ में टोल प्लाजा नहीं बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी टोल प्लाजा पर रविवार से टोल टैक्स की वसूली शुरू हो जाएगी। इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। जो कमियां हैं, दुरुस्त होती रहेंगी। देर रात तक सभी टोल प्लाजा पर कर्मचारी पहुंच जाएंगे। - दुर्गेश उपाध्याय, मीडिया सलाहकार यूपीडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed