फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three found absent in ARTO office under DM's inspection

डीएम के निरीक्षण में आजमगढ़ एआरटीओ कार्यालय में तीन मिले अनपस्थित

Thu, 03 Sep 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Three found absent in ARTO office under DM's inspection
आजमगढ़। मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में डीएम राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे हरवंशपुर स्थित सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। तीनों से स्पष्टीकरण लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका में अखिलेश यादव लेखाकार एक सितंबर से अनुपस्थित मिले। सगीर अहमद वरिष्ठ सहायक, किशुन राम कनिष्ठ सहायक भी अनुपस्थित मिले। कोविड हेल्प डेस्क नहीं था। डीएम ने कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर इंफ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर व सैनिटाइजर रखने के निर्देश दिए। सर्वर अनुभाग में तार लटके मिले। यहां मेज-कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त थीं। सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। एआरटीओ कार्यालय से डॉ. बाल विद्या मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण कर कुछ लोगों ने गुमटियां रखी हैं। इससे रास्ता बाधित हो गया है। इसके बगल में पोखरी है, जहां कुछ लोगों ने अवैध निर्माण करा लिया है। डीएम ने एसडीएम सदर को निर्देश दिया कि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के साथ मिलकर अतिक्रमण हटवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed