फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three death by Corona at Azamgarh Medical College, 30 new infected found

मेडिकल कालेज में तीन की मौत, 30 मिले नए संक्रमित

Sun, 16 May 2021 09:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Three death by Corona at Azamgarh Medical College, 30 new infected found
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा दिन प्रतिदिन घटता जा रहा है। रविवार को एक बार फिर यह घटकर 50 से भी नीचे 30 पर आ गया। रविवार को 606 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए। जिसके कारण जनपद में एक्टिव केसों की संख्या घटकर 1433 हो गई है। जबकि मेडिकल कालेज में उपचार करा रहे तीन लोगों की जान चली गई। जिसमें दो मऊ और एक गोरखपुर का मरीज बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के कम मिलने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। रविवार को जनपद में 1205 लोगों की जांच की गई। जिसमें कुल 30 संक्रमित मिले। वहीं उपचार के बाद 606 लोग लोग स्वस्थ्य हुए। जिसके कारण जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1433 हो गई है। मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी डा. दीपक पांडेय ने बताया कि मऊ जनपद के घोसी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति को 12 मई की शाम 5:20 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान शनिवार की रात 9:30 बजे मौत हो गई। जबकि मऊ जनपद के ही मोहम्मदाबाद निवासी 34 वर्षीय युवक को 9 मई की सुबह 10:32 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान शनिवार की रात 12:10 पर मौत हो गई। वहीं गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति को 27 अप्रैल की रात 12:50 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान रविवार की भोर में 3:30 बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed