{"_id":"6503495a0633e8630b048f25","slug":"three-dead-in-road-accidents-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-4341-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सड़क हादसों में तीन की मौत
विज्ञापन
दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोगों ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया तो एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
रानी की सराय थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात दो सड़क हादसे हुए। पहला हादसा खाकीपट्टी अंडरपास के पास हाईवे पर हुआ। इस हादसे में बाइक सवार नंदलाल यादव 40 निवासी एसबीआई कालोनी पांडेयपुर जिला वाराणसी की मौके पर ही अज्ञात वाहन की चपेट में आकर रात लगभग 11 बजे मौत हो गई। नंदलाल बाइक से आजमगढ़ जिला मुख्यालय पर सिधारी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित अपने आवास पर आ रहे थे। वह एक पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
वहीं दूसरी घटना कोटिला पेट्रोलपंप के पास हुई। हादसे में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार अशोक यादव 50 निवासी हलधरपुर जिला मऊ की मौत हो गई। पुलिस ने पास में मिले आधार कार्ड पर उनकी पहचान कर सूचना परिजनों को दी। वहीं गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बाजार में बुधवार को दिन में कार की चपेट में आकर पैदल दवा लेने जा रहे भोला 58 निवासी किशनपुर काशीनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी मोहम्मदपुर लगाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात आठ बजे उनकी मौत हो गई। वह दो पुत्रियों के पिता थे। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो वह बिलख पड़े।