फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three crores received for Azamgarh-Jaunpur highway

आजमगढ़-जौनपुर हाईवे के लिए मिले तीन करोड़

Tue, 30 Jun 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Three crores received for Azamgarh-Jaunpur highway
आजमगढ़। आजमगढ़-जौनपुर-प्रयागराज मार्ग को फोरलेन करने का काम चल रहा है। जनपद में चौड़ीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी के दो खंड दो पैकेज में करा रहे हैं। शासन की ओर से दोनों खंडों को 1.50-1.50 करोड़ की धनराशि और जारी की गई है। विभागीय अधिकारी इससे काम में तेजी आने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़-जौनपुर-प्रयागराज हाईवे को फोरलेन में परिवर्तित किया जा रहा है। जनपद में चेक पोस्ट से आगे 45.31 किमी का कार्य निर्माण खंड की ओर से कराया जा रहा है। फोरलेन करने के लिए 41457.28 लाख के प्रोजेक्टर में अभी तक 19082.91 लाख जारी किए जा चुके हैं। विभाग की ओर से और धन की डिमांड की गई थी। इसमें 1.50 करोड़ और जारी किए गए हैं। वहीं, शहर के चेकपोस्ट कर 11 किमी का काम निर्माण खंड-5 की ओर से किया जा रहा है। 10064.65 लाख के प्रोजेक्ट में अभी तक 6100 लाख खर्च किए जा चुके हैं। डिमांड के बाद शासन की ओर से 1.50 करोड़ और जारी किए गए हैं। इससे काम में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

दो मार्गों के डबल लेन करने के लिए दो करोड़ और मिले
आजमगढ़। शासन की ओर से ब्लाक मुख्यालय को दो लेन की सड़क से जोड़ने के कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड पांच की ओर से पल्हना और मेंहनगर ब्लाक को डबल लेन से जोड़ने का काम किया जा रहा है। आजमगढ़-छतवारा-देवईत-मेंहनगर-जिगनी-पल्हना-मेहनाजपुर मार्ग के किमी 26 से 37 तक 11 किमी मार्ग को डबल लेन कर पल्हना ब्लाक से जोड़ा जा रहा है। लगभग 18 करोड़ के प्रस्ताव में शासन की ओर से 7.23 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई थी। अब एक करोड़ की धनराशि जारी की गई है। वहीं, आजमगढ़-छतवारा-देवईत-मेंहनगर-पल्हना-मेहनाजपुर से बिंद्राबाजार-कम्हरिया-डीहा मार्ग होते हुए मेंहनगर ब्लाक को दो लेन के मार्ग से जोड़ा जा रहा है। 7.36 करोड़ के प्रस्ताव में 73.70 लाख रुपये अब तक जारी हुए थे। एक करोड़ और जारी किए गए हैं। इससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed