फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three criminals including history sheeter arrested with weapons

Azamgarh News: असलहों के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत तीन अपराधी गिरफ्तार

Sun, 18 Dec 2022 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three criminals including history sheeter arrested with weapons
आजमगढ़। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध असलहों के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों का पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अतरौलिया थाने पर तैनात उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार राही ने शनिवार की रात क्षेत्र के मदियापार मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान हत्या प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को 315 बोर तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी अंश उर्फ बबुआ पुत्र कांता राम अतरौलिया कस्बे के खानपुर फतेह का निवासी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर घोषित है। उसके खिलाफ जिले के अतरौलिया थाने के आलावा गोरखपुर जिले में दर्जन भर से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

वहीं बरदह थाने की पुलिस ने रविवार की दोपहर जांच के दौरान गोड़हरा मोड़ के समीप देवगांव कस्बा निवासी मोहम्मद आजिम पुत्र अयाज उर्फ मुन्ना को 315 बोर तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ गोकशी तथा चोरी जैसे चार गंभीर अभियोग पंजीकृत हैं। सरायमीर थाने की पुलिस ने रविवार को बस्ती गांव स्थित मंदिर के पास जांच के दौरान 315 बोर तमंचा व कारतूस के साथ एक अपराधी प्रवृत्ति के युवक को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी जावेद पुत्र राजू उर्फ निरहू क्षेत्र के सिकरौर गांव का निवासी बताया गया है। इसके खिलाफ भी हत्या व घर में घुसकर चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed