फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three criminals arrested including 15 thousand prizes

15 हजार के ईनामियां समेत तीन अपराधी गिरफ्तार

Sat, 30 Jul 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three criminals arrested including 15 thousand prizes
आजमगढ़। एसटीएफ टीम द्वारा संकलित सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार की रात जीयनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों से सामना हो गया। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। इसमें एक 15 हजार का इनामियां बदमाश है जो गैंगेस्टर में वांछित चल रहा था। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि यूपी एसटीएफ व जीयनपुर कोतवाली पुलिस संकलित सूचनाओं के आधार पर बृहस्पतिवार की रात वाहन चेकिंग कर ही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार तीन युवक आते हुए दिखायी दिए। पुलिस टीम को देखते ही वे बाइक घुमा कर भागने का प्रयास किए। संदेह होने पर पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू किया तो वे रास्ते में बाइक छोड़ कर पैदल ही इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर इनके पास से तमंचा भी बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाशों में एक की पहचान रजनीश यादव निवासी मैगापुर थाना मुबारकपुर के रूप में हुई, जिस पर 15 हजार का ईनाम घोषित है। वहीं इसके अलावा माता प्रसाद वर्मा निवासी करनपुर सरैया थाना जीयनपुर कोतवाली व विशाल रजक पुत्र सुनील निवासी अझौली थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर शामिल है। बीते 18 जुलाई को ही रजनीश पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed