फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three corona patients recover, can be sent to jail

तीन कोरोना मरीज हुए ठीक, भेजे जा सकते हैं जेल

Sat, 18 Apr 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Three corona patients recover, can be sent to jail
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए शनिवार को जनपद में अग्निशमन विभाग की मदद से नगर के मुख्य चौक क्षेत्? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिले में शुरूआती दौर में मिले निजामुद्दीन मरकज से आए जमात से संबंधित तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो गए है। शुक्रवार की देर रात तीनों के तीसरे सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। अब इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। हालांकि बाहरी प्रदेश के होने के कारण अभी उन्हें घर नहीं भेजा जाएगा। तीनों को शेल्टर होम में रखा जाएगा। वहीं अब इनके कोरोना से मुक्त हो जाने के बाद पुलिस महकमे ने इनके खिलाफ दर्ज मुकदमे के अनुरूप कर्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही इन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भी भेजा जा सकता है। क्योंकि जब जमातियों की खोज हो रही थी तो उस समय ये तीनों चक सिकठी मस्जिद में छुपे हुए थे। खुद आगे आकर इन लोगों ने अपनी जांच नहीं कराई। इसके चलते इन पर मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन

निजामुद्दीन मरकज से जुड़े तब्लीगी जमात के 15 लोग 30 मार्च को मुबारकपुर और संजरपुर से पकड़े गए थे। इन्हें आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। एक अप्रैल को इनकी रिपोर्ट आई थी। इसमें मुबारकपुर के चक सिकठी गांव स्थित मस्जिद में ठहरे एक आंध्र प्रदेश, एक तेलंगाना व एक गाजियाबाद के जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तीन कोरोना पॉजिटिव मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया था। इसके बाद इन तीनों के संपर्क में आया चक सिकठी गांव निवासी एक व्यक्ति और पॉजिटिव मिला और फिर इस चौथे कोरोना पॉजिटिव के परिवार के दो सदस्यों का सैंपल भी पॉजिटिव मिले । इस तरह जिले में कुल छह कोरोना पॉजिटिव थे। तीनों जमातियों की कुछ दिन बाद भेजे गए दूसरे सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई तो लोगों ने कुछ राहत की सांस लिया। इनका तीसरा सैंपल 13 अप्रैल को जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार की रात इनकी तीसरे सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई। डब्लूएचओ के मानक के अनुरूप यदि किसी व्यक्ति के दो लगातार के रिपोर्ट निगेटिव आए तो उसे कोरोना मुक्त मान लिया जाता है। ऐसे में तीनों जमातियों की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ जाने के बाद ये कोरोना मुक्त हो गए हैं। चूंकि ये जमात से जुड़े हैं और बाहर के रहने वाले है, ऐसे में इन्हें अस्पताल से छुट्टी देने के बाद अभी घर नहीं भेजा जाएगा, बल्कि शेल्टर होम में रखा जाएगा।
विज्ञापन

तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ठीक होना जिले के लिए अच्छी बात है। इन्हें अस्पताल से तो छुट्टी दे दी जायेगी लेकिन घर नहीं भेजा जायेगा। इन्हें किसी शेल्टर होम में रखा जाएगा। यहां तक इन पर मुकदमा दर्ज होने की बात है तो पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनपी सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed