{"_id":"66227891924e3bb1e7077350","slug":"three-animal-smuggler-arrested-in-azamgarh-worth-one-lakh-cash-pistol-and-cartridges-recovered-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अंतर्जनपदीय तीन पशु तस्कर अरेस्ट, एक लाख कैश के साथ तमंचा-कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अंतर्जनपदीय तीन पशु तस्कर अरेस्ट, एक लाख कैश के साथ तमंचा-कारतूस बरामद
Fri, 19 Apr 2024 07:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2024 07:29 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस को इन पशु तस्करों की तलाश काफी दिनों से थी। शुक्रवार को इनकी गिरफ्तारी हो गई। इनके खिलाफ कई थाना क्षेत्रों में मुकदमा पंजीकृत है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा अंतर्जनपदीय तीन पशु तस्कर गिरफ्तार कर लिए गए। उनके पास से दो अवैध तमंचा, कारतूस व एक बछड़ा, पांच मोबाइल फोन, लगभग एक लाख रुपये नगद बरामद हुए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के हराइया गांव निवासी मनीष प्रजापति पुत्र स्व. इंदल ने नौ जनवरी 2024 को शिकायती पत्र दिया था। आरोप था कि वह अपने भैंस व दो पड़िया को बैदोर में बांधकर घर में सोने चले गए थे। सुबह उठा तो देखा कि उसकी एक भैंस व दो पड़िया, बैदोर में नहीं थी। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन
उप निरीक्षक उमेश चंद्र यादव अपनी टीम के साथ मौजूद थे। तभी प्रकाश में आए अभियुक्त जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला गांव निवासी आदिल, मो. अकरम व जौनपुर जनपद के सरपतहां थाना क्षेत्र के जहांगीरपट्टी गांव निवासी सलमान उर्फ मो. सैफ को बड़ी हरैया पुल से गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से दो अवैध तमंचा व कारतूस, एक बछड़ा, पांच मोबाइल फोन व 99900 रुपये बरामद किया गया।