{"_id":"662be078d353798ec901e2f2","slug":"three-and-a-half-quintals-of-banned-meat-recovered-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-114613-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: साढ़े तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: साढ़े तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज थाना व स्वाट टीम पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात बगीचा मुहल्ले में दबिश देकर प्रतिबंधित मांस के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान मांस काटने के उपकरण, बाइक व पिकअप भी बरामद की गई।
मुखबिर से पुलिस को बृहस्पतिवार की रात सूचना मिली की बागीचा मुहल्ला में कुछ लोग अपने घरों में प्रतिबंधित मांस काट कर उसे बेच रहे हैं। वहीं एक पिकअप पर प्रतिबंधित मवेशी भी लदे हुए है, जिन्हें काटने के लिए कहीं और ले जाने की तैयारी है।
इस सूचना पर पुलिस व स्वाट टीम बागीचा मुहल्ला में पहुंच गई। मौके से साढ़े तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस की बरामदगी के साथ ही मांस काटने के उपकरण, मवेशी लदी एक पिकअप व बाइक बरामद किया। मौके से पुलिस ने दिलशेर अहमद निवासी इस्लामपुरा थाना जहानागंज, अनवर सादाब निवासी सरैया थाना मुबारकपुर, रशीदा बनाने निवासी बगीचा थाना जहानागंज और फकरूद्दीन निवासी पनचौक थाना जहानागंज को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने बिक्री के आठ हजार रुपये भी बरामद किया। सभी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।