फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three accused of kidnapping of youth injured in encounter, arrested

Azamgarh News: युवक के अपहरण के तीन आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Fri, 22 Sep 2023 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Three accused of kidnapping of youth injured in encounter, arrested
बिलरियागंज निवासी युवक के निजामाबाद क्षेत्र से अपहरण के तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। तीनों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों के पास से अवैध असलहे व कारतूस आदि बरामद किए गए हैं। पहली मुठभेड़ निजामाबाद थाना क्षेत्र के असनी पुलिया पर हुई तो दूसरी रौनापार थाना के गांगेपुर मठिया रिंग बांध पर। वहीं इस घटना में शामिल दो अन्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए अपहृत युवक को कार की डिक्की से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाना के गुलवां गांव निवासिनी सन्नो उर्फ शहनाज पत्नी हफीज की रिश्तेदारी निजामाबाद के चकिया हुसैनाबाद गांव में है। वह रविवार को दिन में बिलरियागंज के नसीरपुर निवासी मो. ताहिर उर्फ तैयब झिनकू की इनोवा कार बुक कर अपने मायके आई थी। मो. ताहिर अपनी कार में ही बैठा था कि इसी दौरान चार पहिया सवार आधा दर्जन लोग पहुंचे और ताहिर को उसकी कार से निकाल कर अपनी गाड़ी बैठा कर अपहृत कर ले गए। जानकारी होने पर तैयब के पिता ग्राम प्रधान आदि के साथ निजामाबाद थाने पर पहुंचे और अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। दो दिनों तक पुलिस मामले को दबाए रखी। इसके बाद एसपी तक शिकायत पहुंची तो मंगलवार को मुकदमा दर्ज हुआ। ताहिर के पिता ने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया था तो वहीं अन्य की तलाश में जुटी थी। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शुक्रवार की भोर में साढ़े तीन बजे निजामाबाद थाना क्षेत्र के असनी पुलिया पर कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हुई। जिसमें रामाशीष यादव 25 निवासी सिवान कुढवा थाना रौनापार व शिवम यादव 20 निवासी महुला डाढ़ी थाना रौनापार पुलिस की गोली से घायल हो गए। वहीं दो अन्य मौके से भाग निकले। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों निजामाबाद से युवक के अपहरण के मामले में आरोपी थे। कार की डिक्की की तलाशी लेने पर उसमें से अपहृत ताहिर उर्फ तैय्यब भी बरामद कर लिया गया। वहीं इस घटना में शामिल रहे एक अन्य आरोपी मो. फैजल निवासी कंजरा कोल थाना कोतवाली फूलपुर को रौनापार पुलिस ने गांगेपुर मठिया गांव के पास शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। इसे भी जिला अस्पताल में भेजा गया है। तीनों के पास से पुलिस ने अवैध असलहे व कारतूस, कार आदि बरामद किया है।
विज्ञापन

दो अन्य आरोपी भी चढ़े हत्थे, रोडवेज के पास से हुई गिरफ्तारी
आजमगढ़। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन अपहरण कर्ताओं की गिरफ्तारी की गई। वहीं अपहृत को भी कार की डिक्की से बरामद कर लिया गया। इसके अलावा ताहिर के कार की बुकिंग करने वाली शहनाज उर्फ सन्नो व साथी अलीशेर को भी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार की शाम को शहर कोतवाली अंतर्गत रोडवेज के पास से पकड़ लिया गया। पुलिस हिरासत में शहनाज की देर रात तबीयत भी खराब हो गई। जिस पर उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। शुक्रवार को पीसी के दौरान उसे अस्पताल से लाकर पुलिस ने मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed