फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three accused including rewarded history sheeter arrested

Azamgarh News: इनामी हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Jul 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three accused including rewarded history sheeter arrested
आजमगढ़। रौनापार पुलिस ने बाइक चोरी के तीन आरोपियों जयहिंद यादव, आकाश पटेल और अरमान अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। जयहिंद रौनापार थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कोतवाली आजमगढ़ से 10 हजार रुपये इनाम घोषित है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने सूचना पर ग्राम सहनूपुर पुलिया के पास से जयहिन्द यादव, आकाश पटेल और अरमान अहमद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कांखभार देशी शराब ठेके से 12 जुलाई को बाइक और ब्रह्म स्थान मंदिर से 26 मई को बुलेट बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उनके पास से दो बाइक भी बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर बीएनएस की धारा 303 (2)/317(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य अभियुक्त जयहिंद यादव रौनापार थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध आजमगढ़ के विभिन्न थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और साइबर अपराध शामिल हैं। दूसरे आरोपी आकाश पटेल पर रौनापार थाने में छह और तीसरे आरोपी अरमान अहमद पर छह मुकदमे दर्ज हैं। थाना कोतवाली से जयहिंद यादव पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed