{"_id":"6712b3c4214c7cb62603dc54","slug":"three-accused-arrested-for-tearing-register-and-throwing-bricks-and-stones-in-police-station-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-122129-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: थाने में रजिस्टर फाड़ने और ईंट-पत्थर चलाने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: थाने में रजिस्टर फाड़ने और ईंट-पत्थर चलाने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज थाने पर बृहस्पतिवार की देर रात पहुंचीं महिलाओं और पुरुषों ने हंगामा किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह उग्र होकर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए रजिस्टर फाड़ दिए और पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर से हमला करते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बिलरियागंज थाने पर तैनात आरक्षी दीपक कुशवाहा ने मुकदमा पंजीकृत कराया है। आरोप था कि बृहस्पतिवार की रात करीब 10.50 बजे कार्य कर रहे थे। तभी करीब सात से आठ महिलाएं और छह पुरुष अचानक थाने में घुस आए और कहने लगे कि पुलिस क्यों बार-बार हमारे घर पर जाती है।
दीपक ने समझाते हुए पूछा कि क्या बात है इस पर उग्र होकर मेज पर रखे रजिस्टर फाड़कर फेंक दिए। वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसे बचाने के लिए पहुंचे तो उनपर भी ईंट-पत्थर से हमला कर दिए। जिसमें हेड कांस्टेबल भीम चौधरी और पीआरडी मुर्तुजा को भी चोट लगी। पुलिस ने इस मामले में शालू राजभर, किनकी उर्फ नीलू, अमित राजभर, प्रदीप, संदीप निवासी भटौली थाना बिलरियागंज व रिश्तेदार विशाल राजभर, गोविंद राजभर, दिनेश राजभर व कुछ अन्य लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुंदर सराय बल्लो गांव निवासी विशाल राजभर, गोविंद कुमार राजभर व बिलरियागंज देहात निवासी दिनेश राजभर को मधनापार मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।