फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Threats of life and property received on the complaint of possession of Pokhara

पोखरे पर हो रहे कब्जे की शिकायत पर मिली जान माल की धमकी

Fri, 04 Jun 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Threats of life and property received on the complaint of possession of Pokhara
पोखरे पर कब्जे का विरोध करने वाले पर जाने से मारने की धमकी मामले में रासेपुर गांव निवासी रामकिशुन विश्वकर्मा ने शुक्रवार को डीएम व एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर से न्याय की गुहार लगाई। सौंपे गये शिकायती पत्र में रामकिशुन विश्वकर्मा ने बताया कि मौजा रासेपुर के ही कुछ लोगों द्वारा सरकारी पोखरे को पाटकर जहां अपना मकान बनवाकर अवैध कब्जा कर रहे हैं वही भूमिधरी को भी पाटकर नया रास्ता निकाले हुए हैं। इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। इसके अलावा एसओ तरवां को भी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवैध निर्माण रोकवाया। पुलिस के जाते ही दबंगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अगली रात फिर से दबंगों द्वारा लाठी-डंडे से लैस होकर तेजी के साथ अवैध निर्माण कार्य करा लिया। पीड़ित ने कई बार एसडीएम मेंहनगर से लगायत तहसील दिवस पर शिकायती पत्र दिया लेकिन आज तक पोखरी से जबरन काबिज दबंगां के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। रामकिशुन ने डीएम और एसपी से अवैध कब्जे को हटाते हुए अपने जानमाल के सुरक्षा की गुुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed