फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Threat of migration amid tension between two groups

Azamgarh News: दो वर्गों में तनाव के बीच पलायन की धमकी, गांव में मकान बिकाऊ के लगे पोस्टर

Thu, 12 Jun 2025 04:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 12 Jun 2025 04:28 PM IST
सार

मकान पर लगा बिकाऊ है का पोस्टर। दो वर्गों के तनाव के बीच पलायन की धमकी देते हुए डीएम और सीएम तक शिकायत की गई। जानकारी के अनुसार तीन जून को दो वर्गों के बीच विवाद हो गया था जिसके बाद स्थिति बिगड़ी थी। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद हालात सामान्य हुए थे। 
 

विज्ञापन
Threat of migration amid tension between two groups
घर के बाहर लगा संदेश पोस्टर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव के छोटा पूरा में रहने वाले एक वर्ग के परिवारों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें आए दिन मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते वे पलायन करने को मजबूर हैं। इस गांव में एक वर्ग के करीब 40 परिवार रहते हैं, जो अब अपने घर बेचकर दूसरी जगह जाने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक पिछले तीन जून को बम्हौर गांव में एक बारात के दौरान दो वर्गों के बीच विवाद हो गया था। ग्रामीणों के अनुसार, बारात के दौरान एक वर्ग के युवकों ने महिलाओं और लड़कियों के डांस का वीडियो बनाया और छेड़खानी की। इस बात का विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लगभग आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि इसके बावजूद उनकी सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पूजा-पाठ, शादी-ब्याह जैसे मौकों पर हमें परेशान किया जाता है। न बाजा बजाने दिया जाता है, न डीजे। लड़कियों के डांस का वीडियो बनाया जाता है और छेड़खानी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिला प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया और कहा, हमारे पास घर बेचकर जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। ग्रामीणों का कहना है कि न तो पुलिस और न ही जिला प्रशासन उनकी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करता है। तीन जून की घटना के बाद गिरफ्तारियों के बावजूद गांव में तनाव बरकरार है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें आए दिन धमकियां मिलती हैं, जिससे वे डरे हुए हैं।


मुबारकपुर थाना प्रभारी निहान नंदन ने बताया कि तीन जून की घटना के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। उन्होंने कहा कि गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त कर रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed