फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thousands of goods stolen from school and meeting center in Azamgarh

स्कूल और मिलन केंद्र से चोरों ने उड़ाया हजारों का माल

Fri, 07 Aug 2020 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Thousands of goods stolen from school and meeting center in Azamgarh
आजमगढ़। चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस महकमा अभी भी फेल ही साबित हो रहा है। पूर्व में हुई घटनाओं का अभी खुलासा हुआ नहीं है और चोरी की नई घटनाएं सामने आ गई है। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने अहरौला व मेंहनगर थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। प्राथमिक विद्यालय व सामुदायिक मिलन केंद्र से हजारों का सामान व दर्जन भी सिलिंग पंखा उड़ा दिए।
विज्ञापन

अहरौला संवाददाता के अनुसार प्रावि कोठारा व इसी परिसर में स्थित सामुदायिक मिलन केंद्र का चोरों ने बृहस्पतिवार की रात ताला चटका दिया। चोरों ने दोनों परिसरों से दस सिलिंग पंखा के साथ ही गैस चूल्हा, सिलेंडर, कुर्सी, खेलकूद का सामान, बाल्टी, मिड डे मील का बर्तन समेत अन्य सामान उठा ले गए। इस दौरान आलमारी का ताला तोड़ कर जरूरी कागजातों को भी फाड़ कर नष्ट कर दिया गया। शुक्रवार की सुबह प्रधानाध्यापक जब विद्यालय पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने अहरौला थाने में तहरीर दे दिया है। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्याल भोरमपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का गुरुवार की रात चोरों ने ताला चटका दिया। चोरों ने यहां लगे पंखा व बल्ब पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री विद्या देवी ने इस बाबत थाने में तहरीर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed