फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thousands of farmers' bells ring on happiness, payment of 24 crores

हजारों किसानों के मोबाइल पर बजी खुशियों की घंटी, 24 करोड़ का भुगतान

Wed, 17 Feb 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Thousands of farmers' bells ring on happiness, payment of 24 crores
सठियांव। मोबाइल पर एसएमएस आते ही गन्ना किसानों के चेहरे पर जबरदस्त मुस्कान छा गई। असल, उनके पसीने की कमाई करीब 24 करोड़ 30 लाख रुपये पेराई सत्र 2019-20 में सठियांव चीनी मिल के यहां बकाया था, जिसे मिल प्रशासन ने बैंक के जरिए किसानों के खाते में भेज दिया। गन्ना किसानों का मोबाइल नंबर उनके खाते में लिंक है। खाते में पैसा आते ही किसानों के मोबाइल पर खुशियों की घंटी बज गई।
विज्ञापन

दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियावं में पेराई सत्र 2019-20 में मिल ने आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर के साथ घोसी मिल परिक्षेत्र का गन्ना खरीदा गया था। किसानों से 45 लाख 11 हजार क्विंटल गन्ना खरीद की गई थी। इसमें सठियांव मिल में कुल नौ हजार 500 गन्ना किसान का बकाया था। इसमें 1762 किसान घोसी मिल परिक्षेत्र के भी शामिल थे। हालांकि बीते सीजन में घोसी मिल क्षेत्र से एक लाख 13 हजार क्विंटल गन्ना आपूर्ति की गई थी। मिल के प्रधान प्रबंधक डीपी सिंह ने बताया कि 45 लाख 11 हजार क्विंटल गन्ना के सापेक्ष कुल मूल्य एक अरब 41 करोड़ 94 लाख रुपये संबधित गन्ना किसानों के खाते में भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सठियांव मिल का 21 करोड़ 45 लाख 78 हजार व घोसी मिल का बकाया तीन करोड़ 55 लाख 24 हजार रुपये का भुगतान हो गया है। बताया कि तकनीकी कारणों से दो करोड़ 12 लाख 24 हजार रुपये अभी पेंडिंग पड़ा है। संबधित अधिकारियों को दुरुस्त कर तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। भुगतान हो जाने से किसानों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed