फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Those who get 174867 votes in Jamgarh Lok Sabha constituency

Azamgarh News: आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 174867 मत हासिल करने वालों की बचेगी जमानत

Sat, 01 Jun 2024 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Those who get 174867 votes in Jamgarh Lok Sabha constituency
आजमगढ़। जनपद की दोनों लोकसभा सीटों आजमगढ़ और लालगंज के लिए 25 मई को मतदान का कार्य पूरा हो चुका है। आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभा के 1049206 वोटरों ने मतदान किया है। वहीं लालगंज लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभाओं में कुल 1000220 मतदाताओं ने मतदान किया। अब 4 जून को मतगणना होनी है।
विज्ञापन

इसमें आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में किसी प्रत्याशी को अपनी जमानत बचाने के लिए 1,74867 मत हासिल करने होंगे। जबकि लालगंज में मैदान में ताल ठोकने वाले किसी भी प्रत्याशी को जमानत बचाने के लिए 1,66703 मत हासिल करना जरूरी है। इस बार के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ संसदीय सीट से भाजपा के दिनेश लाल यादव, सपा के धर्मेंद्र यादव, बसपा के मशहूद अहमद, जनराज्य पार्टी से पारस यादव, निर्दल प्रत्याशी पंकज कुमार यादव, निर्दल प्रत्याशी शशिधर, मौलिक अधिकार पार्टी से रविन्द्र नाथ शर्मा, निर्दल प्रत्याशी विजय कुमार, मूल निवासी समाज पार्टी से महेन्द्र नाथ यादव समेत कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में नामांकन के लिए आयोग ने सामान्य वर्ग के लिए जमानत राशि 25 हजार व अनुसूचित जाति के खातिर 12500 रुपये निर्धारित कर रखा है। आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए 25 मई को हुए मतदान में कुल 18 लाख 38 हजार 882 मतदाताओं में 10 लाख 220 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस सीट के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को अपनी जमानत राशि को बचाने के लिए एक लाख 74 हजार 867 मत हासिल करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लालगंज सुरक्षित सीट के लिए बसपा से इन्दू चौधरी, भाजपा से नीलम सोनकर, सपा से दरोगा प्रसाद सरोज, निर्दल प्रत्याशी सुष्मिता सरोज, जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) से बलिन्दर, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी से गंगादीन और बहुजन मुक्ति पार्टी से राम प्यारे चुनाव मैदान में हैं। 25 मई को हुए मतदान में कुल 18 लाख 68 हजार 165 मतदाताओं में 10 लाख 49 हजार 206 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस सीट से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को अपनी जमानत राशि को बचाने के लिए एक लाख 66 हजार 703 मत हासिल करने होंगे। क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक प्रत्याशी को जमानत राशि बचाने के लिए कुल मतदान का छठवां भाग यानि 16.66 प्रतिशत वोट हासिल करना जरूरी है। इससे कम वोट मिलने पर जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी।
2019 में दोनों सीटों पर दो-दो को छोड़ 14-14 की जमानत हुई जब्त
आजमगढ़। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव की दोनों सीटों पर स्थिति देखें तो दोनों ही सीटों पर 16-16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें दो-दो को छोड़कर सभी की जमानत जब्त हुई थी। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अखिलेश यादव को कुल 60.36 प्रतिशत मत मिले जबकि भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 35.12 प्रतिशत मत मिला। इनके अलावा शेष 14 प्रतिशत कुल मतदान का एक प्रतिशत मत भी हासिल नहीं कर सके। यहां तक कि 12 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत मिले थे। वहीं लालगंज संसदीय सीट पर सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशशी संगीता आजाद को 53.08 प्रतिशत और भाजपा की नीलम सोनकर को 37.17 प्रतिशत मत मिले। शेष 14 प्रत्याशी अपनी जमानत बचाने में नाकामयाब रहे। आठ प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले।

चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी को उसकी जमानत राशि वापस कर दी जाती है। भले ही उसे तय मानक से कम वोट मिले हों। वहीं पड़े मतों का 16.66 प्रतिशत से कम वोट पाने वाले उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त कर ली जाती है। राहुल विश्वकर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed