फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   This time the theme of Suheldev University's convocation will be a mother-daughter conference

Azamgarh News: इस बार मां-बेटी सम्मेलन होगा सुहेलदेव विवि के दीक्षांत का थीम

Fri, 10 Jul 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
This time the theme of Suheldev University's convocation will be a mother-daughter conference
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक को संबो​धित
पल्हनी।
विज्ञापन

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में 11 अगस्त को प्रस्तावित तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति सभागार में हुई समीक्षा बैठक में कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने सभी समितियों के संयोजकों को अपनी-अपनी टीम के साथ बैठक कर समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। कुलपति ने कहा कि इस बार दीक्षांत समारोह को अधिक व्यवस्थित, गरिमामय और त्रुटिरहित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। पिछले आयोजन में रही कमियों को हर हाल में दूर किया जाए।
उन्होंने सभी समिति सदस्यों को विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित ड्रेस कोड का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश भी दिए।
इस बार दीक्षांत समारोह में ‘’मां-बेटी सम्मेलन’ विशेष आकर्षण रहेगा। इसकी थीम ‘बेटियां बेटों से कम नहीं’ रखी गई है। राजभवन के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को प्रो. सुचिता श्रीवास्तव के निर्देशन में महिला समिति अंतिम रूप देगी। बैठक में आयोजन की तैयारियों की क्रमवार समीक्षा करते हुए विभिन्न समितियों के समक्ष आ रही समस्याओं का समाधान किया गया। कुलपति ने बताया कि आयोजन के लिए 15 से 20 समितियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

सभी के दायित्व निर्धारित कर दिए गए हैं। आयोजन समिति की अध्यक्षता स्वयं कुलपति करेंगे, जबकि सभी राजकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के प्राचार्य इसके सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। पुरुष प्रतिभागियों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा या धोती तथा महिला प्रतिभागियों के लिए सफेद या क्रीम रंग की साड़ी अथवा सलवार-सूट एवं दुपट्टा अनिवार्य रहेगा। आयोजन के दिन गहरे रंग के वस्त्र पहनने की अनुमति नहीं होगी। बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में नियमित स्वच्छता अभियान चलाने तथा पौधरोपण अभियान को गति देने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में कुलसचिव अमृतलाल, परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार, सहायक कुलसचिव डॉ. महेश कुमार, नित्यानंद, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, संयोजक, प्राध्यापक, कर्मचारी तथा कुलपति के निजी सहायक भूपेंद्र पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed