फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   This time the target of crushing sugarcane 50 lakh quintals

चीनी मिल में इस सत्र 50 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य

Mon, 26 Oct 2020 06:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
This time the target of crushing sugarcane 50 lakh quintals
आजमगढ़। सहकारी चीनी मिल सठियांव में पेराई सत्र 2020-21 की तैयारियां तेज चल रही है। इस बार गन्ना पेराई का लक्ष्य बढ़ाकर 50 लाख 47 हजार क्विंटल कर दिया गया है। वहीं लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभी से मशीनों की मरम्मत व साफ-सफाई कर ली गई है। विभाग की मानें तो नवंबर के पहले सप्ताह में ट्रायल कर लिया जाएगा। वहीं 21 नवंबर से पेराई चालू हो जाएगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से इस बार चीनी मिल सठियांव को 50 लाख 47 हजार क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। जबकि पिछले सत्र में 45 लाख क्विंटल का लक्ष्य सौंपा गया था जिसेे गन्ना विभाग ने पूरा कर लिया था। इस बार शासन ने इसे बढ़ा दिया है। 9.5% की रिकवरी (उत्पादन) दर रखी गई है। गन्ना विभाग द्वारा इस वर्ष करीब 14 हजार हेक्टेयर गन्ना रकबा का सर्वे किया गया है जबकि पिछले साल 28660 किसानों का 20 हजार 351 हेक्टेयर रकबा का सर्वे किया गया था। इसमें 45.10 लाख क्विंटल गन्ना पेराई किया गया था जिसमें 3,80,690 क्विंतल चीनी का उत्पाद हुआ था। विभाग इस बार लक्ष्य को प्राप्त करने की तैयारी तेजी से कर रहा है। आसवानी इकाई से 18 लाख 35 हजार लीटर एथनाल तैयार किया गया। लगभग 36 लाख 37 हजार रुपये की बिक्री की गई। वहीं 26 हजार 215 मेगावाट बिजली तैयार कर बिजली विभाग को सप्लाई की गई। जिससे विभाग को लगभग 10 करोड़ 64 लाख 32 हजार 900 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई।
विज्ञापन

शासन से गन्ना पेराई का लक्ष्य मिल चुका है। चीनी मिल को चलाने के लिए सभी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। गन्ना सर्वे का भी काम लगभग पूरा कर लिया गया है। अभी अंतिम रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। - अशरफी लाल, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed