फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   third phase election today

तीसरे चरण का रण आज, तैयारियां पूरी

Fri, 04 Dec 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़। Updated Fri, 04 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
third phase election today
ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में प्रधान और सदस्य पद के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा। शनिवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां विकास खंड मुख्यालयों से मतदान स्थलों के लिए शुक्रवार को रवाना हुई।  मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को नौ लाख सात हजार 936 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

बताते चलें कि तीसरे चरण में शनिवार को जनपद के छह ब्लाकों अतरौलिया, अहरौला, फूलपुर, पवई, मार्टीनगंज और मिर्जापुर में 504 ग्राम प्रधान पदों में 499 सीटों के लिए मतदान होना है। तीसरे चरण में अतरौलिया विकास खंड की एक और फूलपुर के दो ग्राम प्रधान पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। जबकि अहरौला ब्लाक की दो सीटों पर नामांकन के बाद प्रत्याशी की मौत के बाद मतदान का कार्य रद्द कर दिया गया है। इन सीटों पर बाद में चुनाव तिथि की घोषणा कर मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

तीसरे चरण के मतदान के लिए 1530 बूथ बनाए गए हैं। जिन पर 1530 पीठासीन अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए आरक्षित सहित कुल 7956 कार्मिकों की तैनाती की गई है। 532 मतदान केंद्रों में से 205 संवेदनशील, 158 अति संवेदनशील और 83 अति संवेदनशील प्लस केंद्र चिह्नित कर पुलिस बल व्यापक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से छहों ब्लाकों को 12 जोन और 64 सेक्टरों में विभक्त कर निगरानी की व्यवस्था की गई है। मतदान का कार्य सुबह सात बजे शुरू होकर शाम को 4.30 बजे तक चलेगा। तीसरे चरण में कुल नौ लाख सात हजार 936 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें अतरौलिया के 101631, अहरैला को 157133, फूलपुर के 161558, पवई के 171430, मार्टिनगंज के 153174 और मिर्जापुर में 163010 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed