फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves who entered the house blew cash and jewelry

घर में घुसे चोरों ने उड़ाया नकदी व जेवरात

Mon, 04 Jul 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Thieves who entered the house blew cash and jewelry
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रणमो गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में शनिवार की रात घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह टूटी अटैची व बाक्स घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ। पीड़ित ने घटना के बाबत देवगांव कोतवाली पर तहरीर दे दिया है। रणमो गांव निवासी लालचंद प्रजापति के घर में शनिवार की रात चोर छत के रास्ते घुस गए। परिवार की एक महिला घर के ऊपरी तल पर बने कमरे में सो रही थी। उक्त कमरे की कुंडी बाहर से लगाने के बाद चोर सीढ़ी से नीचे उतर आए। परिवार के अन्य लोग बाहर बारामदे में सोए थे। चोर एक कमरे का दरवाजा तोड़ कर उसमें रखे बाक्स, अटैची आदि चोर उठा ले गए। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे और अंदर गए तो कमरे का दरवाजा टूटा देख हतप्रभ रह गए। कमरे मे जाने पर आलमारी-बक्सा आदि जहां टूटा हुआ था तो वहीं छोटा बक्सा व अटैची आदि गायब थे। जो घर से कुछ दूरी पर एक खेत में तोड़ कर फेंके हुए मिले। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर 50 हजार नकदी के अलावा तीन सोने की अंगूठी, तीन सोने की चेन, एक पायल व एक मोबाइल चुरा ले गए है। घटना के बाबत गृहस्वामी लालचंद प्रजापति ने पुलिस केे तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed