{"_id":"6331f6b32e4d053be5427264","slug":"thieves-took-away-50-sacks-of-wheat-kept-in-the-verandah-azamgarh-news-vns6761250165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरामदे में रखे 50 बोरी गेहूं उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरामदे में रखे 50 बोरी गेहूं उठा ले गए चोर
विज्ञापन
महराजगंज। महराजगंज थाना क्षेत्र के नए चौक पर गल्ले का व्यापार करने वाले एक व्यावसायी की दुकान से सोमवार की सुबह चोर बरामदे में रखे 50 बोरी गेहूं उठा ले गए। चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस प्रतिष्ठान के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे खंगाल रही है।
कस्बा निवासी धूपचंद गुप्ता अपने घर में ही गल्ले का कारोबार करते हैं। रविवार को किसानों से क्रय किया गया 50 बोरी गेहूं दुकान के सामने बरामदे में रखा हुआ था। सुबह करीब छह बजे दुकान मालिक जब उठा तो बरामदे में रखा गेहूं गायब देखकर अवाक रह गया। सीसीटीवी कैमरे से छानबीन शुरू की तो चोरी के घटना की जानकारी हुई।
पीड़ित ने बताया कि चोरी करने से पहले चोरों ने सीसी कैमरे का केबल भी काट दिया। व्यावसायी ने बताया कि कैमरे का केबल कटने से पूर्व रिकॉर्डिंग में दुकान के सामने पिकअप वाहन तथा कुछ लोग मुंह बांधे दिखाई दे रहे हैं।