फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves stole from several shops and houses in Azamgarh

आजमगढ़ में चोरों का दुस्साहस: एक रात में 7 स्थानों को बनाया निशाना, मकान में की चोरी; कई दुकानों का तोड़ा ताला

Fri, 10 Jan 2025 05:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 10 Jan 2025 05:43 PM IST
सार

Azamgarh Crime News: आजमगढ़ जिले में चोर बेखौफ हैं। यही वजह है कि चोरों ने एक ही रात में सात स्थानों को निशाना बनाया। एक घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गहने व अन्य सामान चुरा ले गए। वहीं कई दुकानों का भी ताला तोड़ा। हालांकि वहां चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। 

विज्ञापन
Thieves stole from several shops and houses in Azamgarh
घर में बिखरे सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के दददन नगर बाजार में चोरों ने घर सहित कुल सात स्थानों पर धावा बोल दिया। हालांकि इस दौरान चोर चार स्थानों पर ही चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल हुए। पीड़ित पक्ष की तरफ से थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। एक साथ हुई चार चोरियों के कारण आसपास के लोगों में भय का माहौल है।

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के अनुसार दददन नगर बाजार में अंजनी सिंह के मकान में घर का मेन गेट के चैनल का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अंदर प्रवेश कर चोरी की। घर के अंदर चार कमरों का ताला तोड़कर जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में मकान मालिक अंजनी सिंह के भतीजे धीरज सिंह ने थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन




वहीं, विजय यादव के ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़ कर चोर अंदर घुसे लेकिन उन्हें कुछ मिला नहीं। इसके बाद चोर गोवर्धन सेठ के आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर कर अंदर गए। वहां भी चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। चोर राम सिंह के आदर्श मेडिकल स्टोर का सीसीटीवी तोड़ दिए। इसमें एक चोर सीसीटीवी में कैद हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अमित ज्वेलर्स का ताला तोड़ने में चोर नाकाम रहे। वहीं, पारस मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर अंदर घुसे लेकिन मौके से चोरी करने में असफल रहे। बाजार में स्थित जायसवाल जनरल स्टोर का भी ताला तोड़ने में चोर नाकाम रहे। चोरी की इस घटना से क्षेत्र और बाजार में भय का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करके वापस चली गई। थाना अध्यक्ष निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है   मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed