फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   thieves ran away jewelry many lakhs in azamgarh

Azamgarh Crime: साफ करने के नाम पर लाखों के आभूषण ले भागे उचक्के, उनके शातिर अंदाज से परिवार हतप्रभ; FIR

Sat, 02 Mar 2024 05:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 02 Mar 2024 05:38 PM IST
सार

Azamgarh Crime: शनिवार को दिन में लगभग 12 बजे एक बाइक सवार दो युवक उनके घर पर पहुंचे। उस समय परिवार की महिलाएं ही घर पर मौजूद थी। युवकों ने बताया कि वे बर्तन व जेवरात आदि साफ करने का काम करते हैं। पहले उन्होंने पीतल व तांबे के बर्तन मंगा कर उसे साफ किया।

विज्ञापन
thieves ran away jewelry many lakhs in azamgarh
मौके पर पड़ताल करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी एक रिटायर्ड दरोगा के घर से उचक्कों ने साफ करने के नाम पर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। उचक्कों के करतूत से पूरा परिवार हतप्रभ है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन


भगवानपुर गांव निवासी जगन्नाथ यादव पुलिस विभाग से सेवानिवृत दरोगा है। शनिवार को दिन में लगभग 12 बजे एक बाइक सवार दो युवक उनके घर पर पहुंचे। उस समय परिवार की महिलाएं ही घर पर मौजूद थी। युवकों ने बताया कि वे बर्तन व जेवरात आदि साफ करने का काम करते हैं। पहले उन्होंने पीतल व तांबे के बर्तन मंगा कर उसे साफ किया। इसके बाद चांदी के पायल आदि की सफाई की। विश्वास जमने पर दोनों युवकों ने कहा कि अन्य जो भी सोने-चांदी के जेवरात हैं, उसे लेकर आए ताकि उन्हें भी साफ कर दूं। इसके बाद महिलाओं ने पहने हुए और कुछ अन्य जेवरात भी साफ करने को दे दिया।
विज्ञापन


परीजनों ने किया पीछा लेकिन युवक भाग निकले
दोनों ने जेवरातों को एक गहरे बर्तन में डाल दिया। इसके बाद ऊपर से ढक्कन बंद कर घर में कुछ देर रख देने को बोला। परिजन उस बर्तन को घर के अंदर ले जाकर रखने गए तो ढक्कन खोला। बर्तन में कुछ भी नहीं था। दूसरी तरफ, बाइक सवार दोनों युवक मौके से भाग निकले। परिजनों ने कुछ दूर तक दोनों युवकों का पीछा भी किया, लेकिन असफल हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई। रिटायर्ड दरोगा ने बताया कि दोनों युवकों ने खुद को पतंजलि का एजेंट बताया था। वे लगभग आठ लाख के जेवरात लेकर फरार हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत अतरौलिया एसओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल भी किया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed