फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves created havoc 8 lakh rupees including cash and jewellery stolen from two houses

Azamgarh News: चोरों ने मचाया तांडव; दो घरों से नकदी और जेवर समेत आठ लाख की चोरी, पुलिस कर रही जांच

Tue, 01 Jul 2025 08:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 01 Jul 2025 08:44 PM IST
सार

बेखौफ चोरों ने एक साथ दो घरों को निशाना बनाया और जेवर समेत आठ लाख नकद की चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गई है और नजदीक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
 

विज्ञापन
Thieves created havoc 8 lakh rupees including cash and jewellery stolen from two houses
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दीदारगंज थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में सोमवार रात चोरों ने दो घरों से आठ लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात भी चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार, रविंद्र कुमार सिंह के घर में चोर घुसे और अलमारी तोड़कर सोने का हार, दो चेन, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, चांदी की पायल और 30 हजार रुपये नकदी चुरा ली।

विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने पास में ही अजय सिंह के घर में छत के रास्ते प्रवेश किया और कान का झाला, बाली, चेन, अंगूठी, चांदी की पायल और 20 हजार रुपये नकद लेकर भाग गए। सुबह जब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस टीम जांच में जुटी है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed