फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves are stolen money and jwelleries in azamgarh

परिवार गया शादी में, चोरों ने उड़ाए पौने चार लाख

Sun, 11 Feb 2018 12:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 11 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Thieves are stolen money and jwelleries in azamgarh
चोर
नगर पंचायत निजामाबाद के वार्ड नंबर पांच विवेकानंद नगर मुहल्ले के रहने वाले दो लोगों के बंद मकान का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात भीतर घुसे चोर 25 हजार रुपये नगद और साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया।
विज्ञापन


घटना के समय एक परिवार मकान में ताला बंद कर रिश्तेदारी गया था। जबकि दूसरा बगल में मौजूद अपने दूसरे मकान में सोया हुआ था। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ितों में यशोदा पत्नी तिलकधारी नगर पंचायत निजामाबाद के वार्ड नंबर पांच विवेकानंद नगर मुहल्ले की निवासी है। यशोदा मऊ जिले में एक रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में गई हुई थी। शुक्रवार की रात चोर यशोदा के घर का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये नगद और तीन लाख के आभूषण चुरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यशोदा के पड़ोसी ओमप्रकाश प्रजापति के गोदाम से भी 50 हजार रुपये मूल्य का बर्तन आदि चुरा लिए। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के हीरापट्टी मुहल्ले में स्थित एक मैरेज हाल में गुरुवार की रात आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान चोर कमरे में घुसकर नगदी सहित करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा लिया। घटना के संबंध में शुक्रवार को पीड़िता ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज करने की बजाय शांत बैठ गई।

पीड़ित महिला प्रेमबाला सिंह पत्नी संजय सिंह मध्य प्रदेश की रहने वाली है। उसका आरोप है कि उसके बड़ी बहन शशिकला की बेटी की शादी शहर के हीरापट्टी मुहल्ले में स्थित एक मैरेज हाल में होनी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह आई हुई थी।


प्रेमबाला का आरोप है कि गुरुवार की रात चोर कमरे में घुसकर दस हजार रुपये नगदी सहित करीब एक लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि केस अभी नहीं दर्ज है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed