फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thief roaming on bike, e-challan message coming to owner

Azamgarh News: बाइक से घूम रहा चोर, मालिक के पास आ रहा ई-चालान का मेसेज

Mon, 16 Dec 2024 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Thief roaming on bike, e-challan message coming to owner
आजमगढ़। जिले में बाइक चोरी कर चोर घूम रहे हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने जुर्माने के ई- चालान का मेसेज मालिक के मोबाइल पर पहुंच रहा है। ऐसा ही एक मामला सिधारी थाने में सोमवार को आया। पीड़ित वाहन मालिक ने सिधारी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तहरीर में सिधारी थाना क्षेत्र के बागलखरांव गांव निवासी सुनील कुमार मौर्या ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के कोलबाज बहादुर में उनकी सब्जी की दुकान है। एक परिचित सोनू पंडित 14 जनवरी 2024 को बाइक मांगकर ले गया। इसके बाद बाइक लेकर नहीं आया। पीड़ित ने इसकी शिकायत 16 जनवरी 2024 को शहर कोतवाली में की थी। लगभग सालभर बाद भी पुलिस बाइक को खोज नहीं पाई। पीड़ित ने बताया कि पहली बार 30 जून 2024 और दूसरी नौ अगस्त 2024 को बाइक के ई- चालान का ोमेसेज मोबाइल पर आया। चेक करने पर पता चला कि बाइक अभी भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed