फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   They used to conduct reconnaissance first and then break the locks of locked houses four accused arrested

आजमगढ़: पहले करते थे रेकी, फिर बंद घरों का तोड़ते थे ताला, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 12:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 12:59 AM IST
सार

आजमगढ़ पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कब्जे से करीब 5.50 लाख रुपये कीमत के 14 सोने और 22 चांदी के आभूषण, 14 हजार रुपये नकद, तमंचा-कारतूस, एक टेंपो और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
They used to conduct reconnaissance first and then break the locks of locked houses four accused arrested
पुलिस के गिरफ्त में चारों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंद मकानों की रेकी कर ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पवई पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पवई पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त कार्रवाई में मोहम्मद अब्दुल्ला निवासी सठियांव, अंबेश कुमार निवासी कुकुड़ीपुर सठियांव, आकाश कुमार निवासी गजाड़ा सठियांव और विकास सोनी निवासी सरायमीर को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से करीब 5.50 लाख रुपये कीमत के 14 सोने और 22 चांदी के आभूषण, 14 हजार रुपये नकद, तमंचा-कारतूस, एक टेंपो और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। आरोपियों ने आजमगढ़ के चार थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने आजमगढ़ के चार थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपी ऐसे मकानों को निशाना बनाते थे जिनके मालिक या परिवार के सदस्य घर से बाहर गए होते थे। पहले मकान की रेकी करते और मौका मिलते ही ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो जाते थे। इसके बाद सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो जाते थे। 12 सितंबर को पवई थाना क्षेत्र के नाटी गांव निवासी उमाशंकर अपनी पत्नी के साथ अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे। उनके बच्चे स्कूल गए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिए थे। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की थीं। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे पवई पुलिस और एसओजी-सर्विलांस टीम ने अंबारी रोड पर बाबर पुलिया से करीब 100 मीटर आगे घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी की चार घटनाओं का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चोरी का सामान खरीदने वाला भी गिरोह में शामिल हो गया
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 24 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान में मकान का ताला तोड़कर जेवर और 25 हजार रुपये, चार अगस्त को रौनापार के सिसनीपर में, 26 अगस्त को अहरौला के पकड़ी में और 12 सितंबर को पवई के नाटी गांव में चोरी की गई थी। पूछताछ में पता चला कि विकास सोनी पहले चोरी का सामान खरीदता था। बाद में वह गिरोह के साथ चोरी की घटनाओं में शामिल होने लगा। आरोपी चोरी किए गए सामान को अंबेडकरनगर में बेचने की योजना बना रहे थे। घटना में प्रयुक्त हरे रंग का टेंपो और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं।

 
आजमगढ़ और मऊ में दर्ज हैं मामले
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मोहम्मद अब्दुल्ला के खिलाफ आजमगढ़ और मऊ के विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई प्राथमिकी दर्ज हैं। अंबेश कुमार के खिलाफ भी आजमगढ़ और मऊ में पूर्व के कई मामले दर्ज बताए गए हैं। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed