फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   They staged a protest demanding, among other things, that they be given the status of government employees

Azamgarh News: सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने आदि मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 03 Nov 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
They staged a protest demanding, among other things, that they be given the status of government employees
पवई। सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने सहित अन्य मांगों को लेकर ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ता सेवा समिति के बैनर तले आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया। सीएचसी अधिक्षक को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा, पेंशन, स्वास्थ्य बीमा और न्यूनतम वेतन की मांग उठाई। आशा यूनियन की ब्लॉक अध्यक्ष मीरा ने कहा कि हम लोग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत वर्षों से सेवाएं दे रही है, लेकिन आज तक हमें उचित मानदेय और समय पर प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पा रही है। कई महीनों से आधार भुगतान और राज्य हिस्से की राशि बकाया है, जिससे परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान आशा संगिनी इंद्रावती, सुमन, कुसुम, शीला, पुष्पा, आशा, नीलम, सरिता, सीमा, संगीता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed