फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There was chaos as soon as the dead body arrived, the last rites took place at Rajghat

घर के पास मिला युवक का शव: परिवार में मचा कोहराम, दो महिलाओं समेत कई लोग हिरासत में, पूछताछ जारी

Thu, 13 Oct 2022 11:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2022 11:11 AM IST
सार

आजमगढ़ में दीपांशु चौधरी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। । मंगलवार की देर रात दीपांशु के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए देर रात आरोपियों को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन
There was chaos as soon as the dead body arrived, the last rites took place at Rajghat
मृतक दीपांशु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के एलवल मुहल्ला निवासी दीपांशु चौधरी (19) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। चौथे अभियुक्त की पत्नी व मां को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मंगलवार की देर रात दीपांशु के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए देर रात आरोपियों को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन

दीपांशु के पिता विजय चौधरी ने तहरीर में बताया कि हत्या में सौरभ यादव उर्फ निरहू पुत्र विंध्याचल यादव, राजीव यादव पुत्र मनोज यादव, गुड्डू शर्मा पुत्र गणेश शर्मा व अभिषेक उपाध्याय उर्फ निक्की पुत्र स्व. सुरेश उपाध्याय शामिल हैं। चार नामजद में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। वहीं चौथे अभियुक्त की पत्नी व मां को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दीपांशु के शव का राजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। एलवल (धोबी गली) मुहल्ला निवासी दीपांशु चौधरी (19) पुत्र विजय चौधरी मंगलवार की देर शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित एक हाता के पास संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया था। सदर अस्पताल में दीपांशु की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई थानों की फोर्स के साथ ही एसपी भी मौके पर पहुंच गये। घटना स्थल का मुआयना करने के साथ ही दो महिलाओं समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ ही जांच की कवायद में पुलिस जुट गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर लाया गया तो माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed