फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There was a lot of purchase of decorative items on the occasion of Shri Krishna's birth anniversary.

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की लेकर सजावटी सामानों की खूब हुई खरीदारी

Sat, 28 Aug 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
There was a lot of purchase of decorative items on the occasion of Shri Krishna's birth anniversary.
शहर के मुख्य चौक पर श्रीकृष्ण जंमाष्टमी के लिए खरिदारी करते लोग।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
मेजवां। फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में झांकियां बनाने से संबंधित सामानों की दुकानों पर खरीदारी बढ़ गई। हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण के चलते मंदिरों, सार्वजनिक स्थानों पर यह कार्यक्रम काफी सादगी से होगा। फिर भी लोगों के उत्साह और श्रद्धा में कोई कमी नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे फूलपुर में धूमधाम और उत्साह से मनाया जाता है। घरों में डोल रखे जाते हैं। जिसमें विभिन्न तरह की झांकियां सजाई जाती हैं। इन झांकियों में मथुरा में कारागार का दृश्य होता है। वासुदेव, देवकी तथा कृष्ण की प्रतिमाओं का साथ ही भगवान के जन्म से जुड़े प्रसंगों पर झांकियां बनाई जाती हैं। कहीं-कहीं रुई के पहाड़, झरने और अन्य प्राकृतिक नजारे भी बनाए जाते हैं। कृष्ण मंदिरों में भी सजावट की जाती है। लोग घरों की साफ-सफाई में जुट गए हैं। कहीं-कहीं पंडाल भी बनाए जा रहे हैं। इन पंडालों में भी झांकियां रखी जाती हैं। रात को 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाया जाता है। इसी समय भगवान का जन्म होता है। पर्व के मद्देनजर शनिवार को फूलपुर नगर के मंगलबाजार, रोडवेज बाजार, शनीचर बाजार में सजावट से जुड़ी विभिन्न सामग्रियों छोटे-छोटे रंग-बिरंगी कपड़े, चुनरी, रूई, झालर आदि सामान की बिक्री को दुकानों पर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed