{"_id":"67269c0a5bd65ec3ad0fe915","slug":"there-was-a-fight-in-bilariaganj-over-bursting-of-crackers-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-122753-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पटाखा फोड़ने को लेकर बिलरियागंज में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पटाखा फोड़ने को लेकर बिलरियागंज में हुई मारपीट
विज्ञापन
आजमगढ़। देशभर में बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ दिवाली मनाई गई। इस बार भी पटाखे जलाने के लिए मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व चाकू चले। इस घटना में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
त्याेहारों को सकुशल कराने के लिए डीआईजी वैभव कृष्ण ने स्वयं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें उन्होंने संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। पुलिस भी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करते दिखी।
पिछले वर्ष की बात करें तो दीपावली पर तीन मारपीट की घटनाएं हुई थीं। जिसे रोकने के लिए पुलिस तैयार थी। इसके बाद भी बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पिपरहा दुलियावर गांव में पटाखा फोड़ने की बात को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते एक पक्ष लाठी-डंडा व चाकू लेकर हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में किसुनधारी, चाचा हरिश्चंद व चचेरे भाई अमित, आकाश व प्रेमचंद व भतीजे दीपक को मार पीटकर घायल कर दिए। जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में पिपरहा दुलियावर गांव निवासी लालगेन, अनिल, रामदेई व रेखा को तेंदुआ व पिपरहा दुलियावर मार्ग पर स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दो दिनों में जिले के 25 थानों में 38 मामले दर्ज
आजमगढ़। जनपद में कुल 25 थाने हैं। इन थानों में 31 अक्तूबर और एक नवंबर को कुल 38 मामले दर्ज हुए हैं। इन मामलों में मात्र एक मामला ही दीपावली को लेकर दर्ज हुआ। बाकी मामले जमीन विवाद और अन्य मामलों में दर्ज हुए। जिन थानों में मामले दर्ज हुए उनके अहरौला में एक, अतरौलिया में तीन, बरदह में एक, जहानागंज में आठ, जीयनपुर में तीन, नगर कोतवाली में चार, महराजगंज में तीन, निजामाबाद में चार, पवई में एक, रौनापार में एक, सिधारी में चार और तहबरपुर में दो मुकदमे दर्ज हुए। जबकि अन्य थानों में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
पिछले वर्ष दीपावली पर तीन घटनाएं हुई थीं। इस बार एक घटना बिलरियागंज थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी थानों में शांतिपूर्ण त्योहार मनाया गया। - हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़।