{"_id":"6845b38cb3060b994b010e7a","slug":"there-was-a-dispute-over-dancing-on-the-dj-the-wedding-procession-returned-the-police-called-the-groom-back-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद, वापस लौटी बरात, पुलिस ने दूल्हे को वापस बुलाया, कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद, वापस लौटी बरात, पुलिस ने दूल्हे को वापस बुलाया, कराई शादी
Sun, 08 Jun 2025 09:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 08 Jun 2025 09:57 PM IST
सार
परसिया गांव में बरात आई सबकुछ ठीक-ठाक था। डीजे पर डांस चल रहा था कि अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद बरात वापस चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को वापस बुलवाया और शादी संपन्न कराई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रौनापार थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शुक्रवार रात एक शादी समारोह उस समय तनावपूर्ण मोड़ पर पहुंच गया जब डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बरात लौट गई और दूल्हे को उसका बड़ा भाई लेकर घर चला गया। स्थिति गंभीर होती इससे पहले पुलिस की सक्रियता ने मामला संभाल लिया और अंततः भोर तक शादी की रस्में पूरी कराई गईं।
विज्ञापन
परसिया केसरी निवासी शिव प्रसाद साहनी की पुत्री खुशबू की शादी थाना जीयनपुर के कृष्णा पुत्र साहब साहनी तय हुई थी। 7 जून की रात 8:30 बजे बरात दरवाजे पर पहुंची और द्वारपूजा की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान डीजे पर डांस को लेकर बरातियों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी हो गई, जो आगे चलकर मारपीट में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
स्थिति बिगड़ती देख दूल्हे का बड़ा भाई दूल्हे को लेकर मौके से निकल गया और पूरी बरात लौट गई। बरात महुला गढ़वाल बांध के रास्ते जा रही थी, जिसे महुला पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक विवेक सिंह ने रोक लिया। उन्होंने बताया कि हाजीपुर चौकी से उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह और दीवान ध्यानचंद यादव भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
दोनों पुलिस टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए दूल्हे के घर जाकर परिजनों से संपर्क किया। रात 11:30 बजे रात में दूल्हे को समझा-बुझाकर वापस लाया गया और रात 12:30 बजे दूल्हा परसिया गांव पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में रात 3 बजे तक शादी की सभी रस्में शांतिपूर्वक पूरी कराई गईं।