फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There is not a single parking in the city, the number of vehicles is increasing continuously

Azamgarh News: शहर में नहीं है एक भी पार्किंग, लगातार बढ़ रहीं गाड़ियां

Mon, 17 Mar 2025 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
There is not a single parking in the city, the number of vehicles is increasing continuously
आजमगढ़। जिले में साल दर साल वाहनों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन जिले में एक भी सार्वजनिक पार्किंग नहीं है। पार्किंग नहीं होने से गाड़ियों और बाइकों को सड़कों के किनारे ही पार्क कर दिया जाता है। सड़कों पर वाहनों के दबाव से जाम की समस्या भी बनती है। सिर्फ इतना ही नहीं नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर अक्सर वाहन स्वामियों को जुर्माना भी भरना पड़ जाता है।
विज्ञापन


जिले का विकास तो तेजी से हुआ। फिर भी बदलते दौर के साथ ट्रैफिक की बढ़ती भीड़ का ख्याल नहीं रखा गया। खासतौर पर शहर में पार्किंग पर ध्यान नहीं दिया गया। नतीजा ये है कि गाड़ियां लेकर शहर में दाखिल होने वाले लोग कहीं भी वाहनों को पार्क कर देते हैं। हालांकि मुख्य चौक में गाड़ियों को ले जाने की अनुमति नहीं है। ऐसे में लोग बाजार से पहले ही कहीं भी सड़क पर गाड़ी को खड़ा करते हैं। सिर्फ मुख्य चौक ही क्यों, बाकी हिस्सों में भी सड़क पर ही गाड़ियों को खड़ा देने का चलन शहर में हैं। मुख्य कारण सरकारी पार्किंग नहीं होना भी हैं। हालांकि शहर में कुछ शॉपिंग मॉल ने पार्किंग की व्यवस्था की है लेकिन शुल्क से बचने के लिए लोग सड़कों पर ही वाहन खड़ी करते हैं। उधर, अस्पतालों के बाहर वाहनों की भीड़ सड़कों पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन

00
जिले में पिछले पांच वर्षों में इतने वाहन बढ़े--
निजी वाहनों की संख्या पर एक नजर
स्कूटर - 9167
मोपेड - 7003
बाइक - 22
कार - 12921
जीप - 3894
छोटी बस - 130
ट्रैक्टर - 9636
अन्य - 99
कुल पंजीकृत वाहन - 2675551
------
पंजीकृत कामर्शियल वाहनों की संख्या--
ट्रक - 110
छोटी ट्रक - 360
ट्रैंकर - 13
पिकअप - 4257
तीन पहिया पिकअप - 641
ई-रिक्शा - 775
मैक्सी - 158
थ्री वीलर - 2876
ई-रिक्शा - 7295
एंबुलेंस - 10
बस - 56
रोडवेज बस - 8
स्कूली वाहन - 402
कुल पंजीकृत वाहन - 17172
00
पार्किंग के लिए शहर के अंदर जगह नहीं मिल सकी। अब शहर के बाहर पार्किंग बना दी जाए तो इस्तेमाल नहीं हो पाएगा। क्योंकि कार या अन्य वाहन लेकर लोग शहर के अंदर दाखिल होते हैं। -विवेक त्रिपाठी , ईओ नगर पालिका आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जगह9जगह नो पार्किंग के बोर्ड लगे हुए हैं। नो पार्किंग की जगह पर अगर कोई वाहन खड़ा मिलता है, तो जुर्माना लगा दिया जाता है।- विवेक त्रिपाठी, एसपी यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed