फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There is less water in the canals, the ponds have dried up in summer

Azamgarh News: नहरों में पानी कम, गर्मी में सूख गए पोखरे

Tue, 13 May 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
There is less water in the canals, the ponds have dried up in summer
आजमगढ़। तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। आमजन के साथ ही पशु, पक्षी भी गर्मी से बेहाल हैं। हर किसी को प्यास बुझाने के लिए पानी की जरूरत पड़ रही है। बढ़ते तापमान में पशु पक्षियों को पानी की कमी न हो इसके लिए नहरों के किनारे के पोखरों को शासन ने भरने का निर्देश दिया था, आधी मई बीतने को है लेकिन बहुत पोखरे भरे नहीं जा सके। ऐसे में पशु, पक्षियों को गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में शारदा सहायक खंड 23 और खंड 32 की कुल 360 से अधिक नहर व शाखाएं हैं। इनके माध्यम से फसलों की सिंचाई तो होती ही है साथ ही दोनों खंडों के 215 पोखरे भी भरे जाते हैं। ताकि पशु, पक्षियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। नहरों के माध्यम से दोनों खंडों में लगभग दो सौ पोखरे भरे जाते हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। पछुआ हवाओं से लोगों के हलक सूख रहे हैं। जनमानस के साथ गर्मी से पशु, पक्षी भी परेशान हैं। गर्मी में पशु पक्षियों को पानी के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शासन ने नहरों के किनारे के सभी पोखरों को भरने का निर्देश दिया था। एक सप्ताह पूर्व नहर में पानी भी छोड़ा गया, लेकिन अभी मेंहनगर, ठेकमा, निजामाबाद, कप्तानगंज, बूढ़नपुर, महाराजगज, सगड़ी क्षेत्र में कई पोखरे भरे नहीं जा सके हैं। ठेकमा में तो पानी ही बंद हो चुका है। वहीं, महाराजगंज, सगड़ी, देऊरपुर में अभी पानी नहीं पहुंचा है। इसके कारण वहां के पोखरे सूूखे पड़े हैं।
विज्ञापन


तीन किमी में एक भी सैफन नहीं
फरिहा। शारदा सहायक खंड 32 नहर फरिहा से होकर जाती है। क्षेत्र मे तीन किमी के दायरे में एक भी सैफन (कुलाबा) नहीं लगा है। इससे खेत तो खेत पोखरे भी प्यासे रह जाते हैं। हालांकि क्षे9 के किसानों ने कई बार सैफन लगाने के लिए विभागीय अधिकारियों से शिकायत किया लेकिन कुछ नहीं हुआ। 6 से 7 कुलाबा लगे थे सभी धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होते गए। कुलाबा न लगने से पास के पोखरे में पानी भी नहीं भर पाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नहरों के पानी से पोखरे भरे जा रहे हैं। बुधवार को पानी चलेगा, कप्तानगंज, महाराजगंज और सगड़ी में जल्द पानी पहुंचेगा और वहां के भी पोखरों को भरा जाएगा।- हरतेंद्र गुप्ता, अधिशासी अभियंता खंड 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed