फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There is a high demand for fancy jewellery, customers also flocked to showrooms of utensils, clothes and vehicles

Azamgarh News: फैंसी गहनों की मांग ज्यादा, बर्तन, कपड़े और वाहनों के शोरूमों पर भी उमड़े ग्राहक

Wed, 30 Apr 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
There is a high demand for fancy jewellery, customers also flocked to showrooms of utensils, clothes and vehicles
आजमगढ़। अक्षय तृतीया का पर्व बुधवार नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मनाया गया। अक्षय पुण्य देने वाले इस त्योहार पर जहां लोगों ने खरीदारी की। वहीं घरों में भी पूजा पाठ का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

खासकर आभूषण की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ लगी रही। फैंसी आभूषणों की डिमांड ज्यादा रही।
सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि सर्राफा कारोबारियों ने करीब 70 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद जताई थी लेकिन जिले में लगभग 10 करोड़ से अधिक का कारोबार हो सका।
विज्ञापन

सनातनी परंपरा में बैशाख माह के शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया पुण्य अक्षय फल देने वाला होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित नीतेश मिश्रा ने बताया कि इस दिन आभूषण सहित अन्य सामानों की खरीदारी करना फलदायी होता है। इसी मान्यता के तहत अक्षय तृतीया के अवसर पर नगर के मुख्य चौक सहित जिले के ठेकमा, लालगंज, देवगांव, जीयनपुर आदि बाजारों में सुबह से ही गहमागहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा भीड़ सराफा की दुकानों पर रही। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सर्राफा कारोबारी एक से बढ़कर एक शानदार ऑफर दे रहे थे। कहीं मेकिंग चार्ज पर भारी छूट तो कहीं लाखों की खरीदारी पर सोने-चांदी के सिक्के गिफ्ट में दिये जा रहे थे।

महंगाई के बाद भी लोग सोने व चांदी के गहनों की खरीदारी में रूचि दिखा रहे थे। इसके अलावा बर्तन, कपड़े, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स सभी क्षेत्रों में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed