फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There are seven lakh ninety thousand duplicate voters in the district, names will be removed after verification

Azamgarh News: जिले में सात लाख 90 हजार डुप्लीकेट वोटर, सत्यापन के बाद हटाए जाएंगे नाम

Sat, 13 Sep 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
There are seven lakh ninety thousand duplicate voters in the district, names will be removed after verification
आजमगढ़ जनपद के 22 विकास खंडों में 790775 संभावित डुप्लीकेट मतदाता हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से भेजी गई सूची में इन नामों का खुलासा हुआ है। डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सत्यापन कराने के लिए बीएलओ को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

बीएलओ घर-घर जाकर सूची का सत्यापन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इनमें कई नाम शहर और गांव दोनों जगह की सूची में शामिल हैं। सत्यापन के बाद सही तस्वीर सामने आएगी।
विज्ञापन


अलग-अलग विकास खंड में डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर नगर पालिका के कई मतदाता हैं प्रधान और जिला पंचायत सदस्य ग्रामीण इलाकों की बड़ी आबादी शहर में निवास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे नगर पालिका व नगर पंचायत में वोटर भी बन गए हैं। साथ ही उनका नाम गांव की वोटर लिस्ट में भी बरकरार है। पंचायत चुनाव आते ही वह गांव की राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
कई प्रधान व जिला पंचायत सदस्य ऐसे हैं, जो शहर के मतदाता होने के बाद भी गांव की राजनीति कर रहे हैं। इन मतदाताओं की सूची सत्यापन कराने के लिए बीएलओ को भेज दी गई है।



राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सभी बीएलओ को उपलब्ध करा दी गई है। बीएलओ इसका सत्यापन कर रहे हैं। सत्यापन पूर्ण होने पर ही डुप्लीकेट मतदाताओं की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

- अंकुर श्रीवास्तव, उपजिला निर्वाचन अधिकारी।

ब्लॉक वार डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या
ब्लॉक डुप्लीकेट मतदाता
रानी की सराय 32189
तहबरपुर 34990
मिर्जापुर 31415
मुहम्मदपुर 31211
पल्हनी 48998
लालगंज 46566
ठेकमा 50718
तरवां 48637
मेंहनगर 41212
जहानागंज 30858
सठियांव 34933
बिलरियागंज 29540
अजमतगढ़ 39336
महराजगंज 37318
हरैया 39196
फूलपुर 36681
पवई 41227
मार्टीनगंज 21169
कोयलसा 31168
अतरौलिया 20524
अहरौला 39459
पल्हना 23430
00
सबसे अधिक ठेकमा विकास खंड में डुप्लीकेट मतदाता
निर्वाचन आयोग द्वारा विकास खंडों में मिले डप्लीकेट मतदाताओं की सूची का अवलोकन करें तो सबसे अधिक 50718 डुप्लीकेट मतदाता ठेकमा विकास खंड मिले हैं। वहीं सबसे कम 21169 डुप्लीकेट मतदाता मार्टीनगंज विकास खंड में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed