फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There are four active cases of swine flu in the district two patients are from urban areas and two from rural areas.

Azamgarh News: जिले के स्वाइन फ्लू के चार एक्टिव केस, दो शहरी तो दो ग्रामीण इलाकों के मरीज

Tue, 01 Sep 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
There are four active cases of swine flu in the district two patients are from urban areas and two from rural areas.
राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में बना स्वाइन फ्लू वार्ड। संवाद
जिले में स्वाइन फ्लू के चार सक्रिय मामले सामने आए हैं। इनमें दो मरीज शहरी क्षेत्र और दो ग्रामीण क्षेत्र के हैं। सभी मरीजों का इलाज वाराणसी में चल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चारों मामलों में जिला सर्विलांस टीम की ओर से निगरानी की जा रही है। रविवार को वाराणसी में स्वाइन फ्लू के तीन मरीजों के भर्ती होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार तीन रिपोर्ट बीएचयू अस्पताल वाराणसी और एक रिपोर्ट मेदांता अस्पताल लखनऊ से संबंधित है। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि सत्यापित मामलों में करीब एक वर्षीय बालिका, 36 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरुष और 64 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें दो मामले शहरी क्षेत्र और दो ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित हैं। सभी संबंधित प्रकरणों में जिला सर्विलांस टीम की ओर से आवश्यक निगरानी एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जनपद के मेडिकल कॉलेज, मंडलीय जिला चिकित्सालय तथा तरवां, लालगंज एवं अतरौलिया स्थित 100 शैय्या चिकित्सालयों में एच1एन1 के दृष्टिगत वार्ड एवं बेड की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
अस्पतालों में जांच, उपचार, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता तथा जरूरत पड़ने पर उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि एच1एन1 को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सावधानी बेहद जरूरी है। भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य भीड़ वाले इलाकों में मास्क का प्रयोग करें।
खांसते अथवा छींकते समय मुंह और नाक ढकें तथा हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। फ्लू जैसे लक्षण होने पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
उन्होंने बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, सांस लेने में परेशानी या मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा चिकित्सक से परामर्श लें।

00
इस प्रकार करें बचाव
मास्क का प्रयोग: भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर मास्क अवश्य पहनें।
खांसते/छींकते समय सावधानी: खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढकें।
हाथों की स्वच्छता: हाथों को नियमित रूप से साबुन और पानी से धोएं।
बीमार लोगों से दूरी: फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों के संपर्क से बचें।
चेहरे को छूने से बचें: अपनी आंखों, नाक और मुंह को बिना हाथ धोए छूने से बचें।
आराम करें: यदि आप संक्रमित हैं तो दूसरों में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए घर पर आराम करें।
व्यक्तिगत सामान साझा न करें: अपने बर्तन, तौलिया या अन्य व्यक्तिगत सामान किसी के साथ साझा न करें।
चिकित्सीय सलाह: तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ या गंभीर कमजोरी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
00
हमारे यहां सभी संसाधन मौजूद हैं और सारी तैयारियां भी कर रखी हैं। इसके बाद भी कोई वाराणसी या कहीं और जाता है तो हम क्या कर सकते हैं। रही बात देर से पुष्टि की तो सारा डाटा पोर्टल पर होता है। हो सकता है कि वह आजमगढ़ का रहने वाला हो और वाराणसी या कहीं और रहकर ड्यूटी कर रहा हो। आधार कार्ड के अनुसार वह आजमगढ़ का ही दिखाएगा। इसलिए पुष्टि में समय लगा। -डॉ. एनआर वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed