{"_id":"60c105578ebc3e6d4827a6d6","slug":"then-the-corona-infection-increased-one-died-azamgarh-news-vns593866677","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण एक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण एक ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़/जहानागंज। जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बुधवार को एक बार फिर बढ़ा। सोमवार को जनपद में 24 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में इलाज के दौरान एक वृद्घा ने दम तोड़ा।
बुधवार को जनपद में टीमों द्वारा कुल 6700 लोगों की कोरोना जांच की गई। जांच में 24 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जनपद में अब कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6700 हो गया है। जबकि 415 एक्टिव केस हैं। जबकि 17161 लोग इलाज के बाद स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। वहीं 217 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से एक वृद्धा की मौत हो गई। नोडल अधिकारी डा. दीपक पांडेय ने बताया कि जीयनपुर की 65 वर्षीय वृद्घा को 19 मई की शाम 6:40 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान मंगलवार की शाम चार बजे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौत की बाबत सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा सीएमओ के साथ स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। प्रोटोकाल के तहत मृतका का अंतिम संस्कार होगा।