फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   theif escpaed fron court arrested in encounter

मुठभेड़ के दौरान ईनामी चोर गिरफ्तार

Thu, 22 Aug 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
theif escpaed fron court arrested in encounter
जहानागंज थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में घायल ईनामी बदमास जिला अस्पताल में भर्ती। - फोटो : AZAMGARH
जहानागंज। पुलिस अभिरक्षा से 20 अगस्त को फरार हुए चोर रामअवध को जहानागंज थाने की पुलिस ने गुरुवार की भोर में बजहा पुल के पास हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुुलिस के ललकारने पर बदमाश ने फायर किया। गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से चोर घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फरारी के दौरान एसपी की तरफ से उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सिपाही का शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा, जबकि चोर वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती है। तलाशी के दौरान उसके पास से 1250 रुपये, एक मोबाइल सिम, तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक रामअवध यादव जहानागंज थाने के धरमनपुर गांव का निवासी है। जबकि घायल सिपाही प्रवीण सिंह है। वह जहानागंज थाने पर तैनात है। जहानागंज थाने के सोनापुर गांव निवासी संतोष सिंह के घर से 16 अगस्त की रात 12 हजार रुपये नगदी सहित करीब दो लाख के आभूषण चोरी हुए थे। जांच पड़ताल में रामअवध का नाम होने पर उसे 20 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने के सिपाही उसे कोर्ट में पेशी के लिए लाए थे। लेकिन कोर्ट परिसर से ही रामअवध हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया था। इस मामले में एक दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। इनके विरुद्ध थाने में लापरवाही का मुकदमा भी दर्ज है। एसओ जहानागंज को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। थाना प्रभारी राकेश सिंह के गुरुवार की भोर में मुखबिर के जरिए सूचना मिली तो वे उन्होंने बजहा पुल के पास स्थित एक झोपड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। इसपर अंदर छिपे बदमाश ने फायर कर दिया और गोली सिपाही के हाथ में लग गई। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से रामअवध घायल हो गया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसपी ने बताया कि रामअवध के खिलाफ जहानागंज थाने में चोरी का एक मुकदमा दर्ज है, लेकिन वह कबूल किया कि अब तक एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed