फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Theft of lakhs by breaking the lock of a locked house

Azamgarh News: बंद घर का ताला चटका कर लाखों की चोरी

Thu, 01 Jun 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs by breaking the lock of a locked house
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के राजूपट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति के बंद घर का ताला तोड़ कर घुसे चोरों ने दिन दहाड़े ही लाखों की नकदी व जेवरात पार कर दिया। घटना के समय पति-पत्नी अपने-अपने काम पर गए थे। वापस लौटने पर घर का हाल देख कर वे भौचक रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। राजूपट्टी गांव निवासी प्रदीप कुमार मौर्या शिक्षक है तो पत्नी आशा के पद पर कार्यरत है। बुधवार की सुबह पति प्रदीप विद्यालय चले गए तो पत्नी पोलियो की खुराक पिलाने के लिए निकली थी। दोपहर में एक बजे जब पत्नी वापस घर पहुंची तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर गई तो सभी कमरों के ताले टूटे थे और सारा सामान इधर-उधर फैला हुआ था। पत्नी ने तत्काल घटना की सूचना पति प्रदीप को दिया। चोर घर के अंदर आलमारी च बक्सा आदि तोड़ कर लगभग दो लाख नकद के साथ ही 10 लाख के जेवरात आदि उठा ले गए थे। पीड़ित ने घटना के बाबत थाने पर तहरीर दिया, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन किया। दिन दहाड़े हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय व आक्रोश व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed